गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के अंचल कार्यालय में उस वक्त अफ़रा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब पुराने जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे और दोनों पक्षों के बीच अंचल कर्मी के द्वारा विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसके बाद अंचल कार्यालय में अफरा- तफ़री उत्पन्न हो गई
