गिरिडीह गोलीकांड का खुलासा: पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम आजाद और 4 साथियों को दबोचा, पिस्टल बरामद।

गिरिडीह

गिरिडीह. गिरिडीह नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के संपन्न होने के बाद आजाद नगर (वार्ड संख्या 18) में हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद सहित कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना 23 फरवरी की शाम को हुई थी, जहाँ मतदान केंद्र से दूर भीड़ के बीच झड़प के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त 7.65 mm की देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां और खोखा बरामद किया है. सभी आरोपियों के विरुद्ध पचम्बा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *