गिरिडीह प्रशासन ने की अपील: अफवाहों से दूर रहें, शांति बनाए रखें

गिरिडीह

गिरिडीह. जिले में हाल ही में हुई अप्रिय घटना के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है. उपायुक्त श्री रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिले में कानून-व्यवस्था कायम है और डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है. प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि उनके विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने जिलेवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *