होली को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गिरिडीह

गिरिडीह. होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री और हुड़दंग रोकने के लिए सघन छापेमारी की जाएगी और थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *