भारत को ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा

एंटरटेनमेंट

चेन्नई. जिम्बाब्वे के खिलाफ सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया ने चेन्नई में धमाकेदार शुरुआत की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही 80 रन ठोक दिए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मात्र 26 गेंदों में अर्धशतक जड़कर पारी को संभाला है, जबकि ईशान किशन 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इससे पहले संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने अक्षर पटेल और संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने नमी का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *