खगड़िया से पूर्णिया तक बनेगा 140 KM लंबा फोरलेन, NH-31 पर 1300 करोड़ की लागत से बदलेगी सीमांचल की सूरत

नेशनल

खगड़िया. बिहार के खगड़िया से पूर्णिया तक एनएच-31 को फोरलेन में तब्दील करने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। 1300 करोड़ रुपये की इस महापरियोजना के तहत 140 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा, जिससे सीमांचल और अंग क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। परियोजना के लिए कुल 890 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 770 हेक्टेयर पहले से उपलब्ध है और शेष 120 हेक्टेयर के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह सड़क खगड़िया, महेशखूंट, बिहपुर और नवगछिया होते हुए पूर्णिया तक जाएगी। विधायक शैलेंद्र कुमार के अनुसार, इस फोरलेन के बनने से भारी ट्रैफिक का दबाव कम होगा और एनएच पर होने वाले हादसों में भारी कमी आएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *