Giridih Forest Raid: गांडेय में अवैध आरा मिल पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, मशीन और लकड़ी के साथ वाहन जब्त

गिरिडीह

गिरिडीह. गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड में संचालित एक अवैध आरा मिल को वन विभाग ने ध्वस्त कर दिया है। गुरुवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एस के रवि के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में जेसीबी की मदद से आरा मिल मशीन और अन्य संयंत्रों को उखाड़ दिया गया। टीम ने भारी मात्रा में लकड़ी के अलावा एक 407 वाहन और तीन बाइक भी जब्त की हैं। बताया गया कि इस अवैध मिल का संचालन रसन जोरी पंचायत का जीतेंद्र राणा कर रहा था। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और अवैध आरा मिलों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *