निकाय चुनाव के नतीजों पर भाजपा का तीखा हमला, आदित्य साहू बोले- हार से बचने के लिए सरकार ने किया सरकारी तंत्र का दुरुपयोग

रांची

रांची. झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आने के बाद भाजपा ने राज्य की सत्ताधारी गठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सरकार की तमाम तिकड़मों और गैर-दलीय चुनाव कराने के बावजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया ताकि गड़बड़ी की जा सके. साहू ने दावा किया कि रांची मेयर चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो को प्रभावित करने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल हुआ, जिसके कारण 40 हजार वोट रद्द कर दिए गए. इसके अलावा उन्होंने चाईबासा और चक्रधरपुर में जीत रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अंतिम क्षणों में हराने और जेएमएम समर्थकों को सर्टिफिकेट दिलाने का आरोप पुलिस-प्रशासन पर मढ़ा है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *