बगोदर में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

गिरिडीह

बगोदर/गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गोपालडीह मोड़ के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाला ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसका केबिन बुरी तरह पिचक गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों और मृतक चालक की पहचान की जांच की जा रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *