मेयर प्रमिला मेहरा ने दिवंगत राकेश महतो के परिवार से की मुलाकात, जताया शोक

गिरिडीह

गिरिडीह. बीते दिनों जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा डुमरी स्थित उनके आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और हमेशा उनके दुःख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया. इस दौरान मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि स्व. राकेश महतो उनके लिए केवल एक नेता या जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि मार्गदर्शक और बड़े भाई की तरह थे. उनके जिला परिषद अध्यक्ष रहने के दौरान वे भी जिला परिषद की सदस्य रहते हुए काम कर चुकी है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *