खाड़ी युद्ध के बीच दुबई में फंसे जामताड़ा और गिरिडीह के कारोबारी, एयरलिफ्ट से भारतीय दूतावास का इनकार

झारखंड

जामताड़ा/दुबई. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है. इस वैश्विक संकट के कारण झारखंड के तीन प्रमुख कारोबारी पिछले कई दिनों से दुबई में फंसे हुए हैं. इनमें जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया, बोकारो के प्रवीण कुमार सर्राफ और गिरिडीह के रवि प्रकाश शामिल हैं. ये तीनों मित्र 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर दुबई घूमने गए थे और उन्हें 28 फरवरी को वापस लौटना था. उड़ान भरने के तीन घंटे बाद ही भारतीय एयरस्पेस से लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण विमान को वापस दुबई एयरपोर्ट पर उतार दिया गया. प्रभावित कारोबारियों ने बताया कि उन्होंने पांच दिनों में तीन बार टिकट बुक कराए, लेकिन स्थितियां सामान्य न होने के कारण उन्हें रद्द करना पड़ा. भारतीय दूतावास ने फिलहाल पर्यटकों को एयरलिफ्ट करने के किसी भी सरकारी दिशा-निर्देश से इनकार किया है, जिससे उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *