दर्जी का काम कर बेटी को बनाया होनहार, बेटी ने यूपीएससी में सफलता हासिल कर पिता का बढ़ाया नाम

झारखंड

आज पूरे राज्य में हो रही है चर्चा

साहेबगंज. कहते हैं की अगर किसी इंसान के अंदर कुछ कर गुजरने की जज्बा होती है, तो फिर वह, हर उस कठिनाईयों का सामना बड़े ही आसानी से कर लेता है ओर फिर एक दिन उस मुकाम को हासिल कर लोगों को बता देता है की उसने पूरी ईमानदारी के साथ कैसे उस मुकाम को हासिल किया. कुछ ऐसा ही कर दिखाया हैं झारखंड साहेबगंज के रहने वाले निरंजन सिन्हा की पुत्री निहारिका सिन्हा ने. दरअसल निरंजन सिन्हा पेसे से एक दर्जी हैं ओर साहेबगंज में उनकी एक छोटी – मोटी ट्रेलर की दुकान हैं जंहा वे अपनी पत्नी के साथ मिलकर कपड़े सिलने का काम करते है. निरंजन सिन्हा की एक पुत्री हैं जिनका नाम निहारिका सिन्हा है. निहारिका बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज है. निहारिका का सपना था की वह के दिन आईएएस बने ओर देश की सेवा करे. परिवार की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण कभी – कभी उन्हें ऐसा लगता था की उनका सपना पुरा होना इतना आसान नहीं हैं. लेकिन इसके बावजूद निहारिका के पिता निरंजन सिन्हा हर वक्त अपनी बेटी का हौसला बढ़ाते थें ओर बेटी की पढ़ाई के लिये हर उस कठिनाइयों का सामना डंट कर करते थे. आज उसी का परिणाम है की निहारिका सिन्हा ने UPSC क्रैक कर लिया है ओर उन्होंने 365 रैंक लाया है. बेटी की इस सफलता के बाद पिता निरंजन सिन्हा ने बहुत बड़ी बात कहा की उन्होंने दिखावे में कटौती की और पूरा खर्च बच्चों की पढ़ाई पर लगाया. जिसका परिणाम आज सबके सामने है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *