रांची. राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार, 25 दिन के नए नियम और तकनीकी खामियों ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की मुसीबत

झारखंड

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों घरेलू रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत देखी जा रही है. आलम यह है कि गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हैं और लोग सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं. पड़ताल में सामने आया है कि पिछले चार-पांच दिनों से न तो बुकिंग नंबर काम कर रहे हैं और न ही व्हाट्सएप बुकिंग हो पा रही है. इसके अलावा, गैस वितरण के नए नियमों ने आग में घी डालने का काम किया है. अब डिलीवरी के 25 दिन पूरे होने से पहले उपभोक्ता दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर सकते, जिससे बड़े परिवारों और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, इस किल्लत के पीछे कई तकनीकी और व्यवहारिक कारण हैं. पहला, अब 80 प्रतिशत डीएसी (DAC) नंबर अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बिना डिलीवरी संभव नहीं है. दूसरा, होली के बाद ड्राइवरों के घर चले जाने से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान युद्ध जैसे हालातों को भी आंशिक कारण माना जा रहा है. केवाईसी (KYC) अपडेट न होने के कारण भी कई लोगों को बिना गैस के ही वापस लौटना पड़ रहा है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *