नोवामुंडी. बारिश के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च: ईद और सरहुल पर सुरक्षा सख्त, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

नोवामुंडी. चाईबासा के नोवामुंडी में ईद और सरहुल पर्व को देखते हुए थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. रिमझिम बारिश के बीच पुलिस बल ने जामा मस्जिद, बस स्टैंड और स्टेशन रोड समेत संवेदनशील इलाकों में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *