ममता-अभिषेक का चुनावी शंखनाद: बंगाल के दो छोरों से टीएमसी का प्रचार अभियान शुरू, अलीपुरदुआर और पाथरप्रतिमा में बड़ी रैली

नेशनल

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. 24 मार्च से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राज्य के दो अलग-अलग छोरों से मोर्चा संभालेंगे. ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर स्थित परेड मैदान से विशाल जनसभा के जरिए अपने दौरे की शुरुआत करेंगी, जिसके बाद वह माटीगाड़ा और मयनागुड़ी में भी रैलियां करेंगी. रणनीतिक रूप से यह इलाका विपक्ष का गढ़ माना जाता है, इसलिए यहां से शुरुआत को अहम माना जा रहा है.

दूसरी ओर, अभिषेक बनर्जी दक्षिण बंगाल की कमान संभालेंगे. उनकी पहली जनसभा मंगलवार को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा में होगी. इसके अगले ही दिन वह भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के प्रभाव वाले क्षेत्र नंदीग्राम में हुंकार भरेंगे. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उत्तर और दक्षिण बंगाल को एक साथ साधने की यह रणनीति संगठन में जोश भरने और विपक्ष को घेरने की टीएमसी की एक बड़ी कोशिश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *