विश्व जल दिवस पर जल महोत्सव का आयोजन, मंत्री सुदिव्य कुमार समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल

गिरिडीह

गिरिडीह. विश्व जल दिवस के मौके पर आज शहर के नगर भवन में जिला प्रशासन की ओर से जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू व विशिष्ट अतिथि के रूप में बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, डीडीसी स्मृता कुमारी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव समेत कई पंचायत की मुखिया व जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने जल संरक्षण को लेकर लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया और कहा कि जल ही जीवन है, इसे बचाना हमारा कर्तव्य है. इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाली कई महिला मुखियाओं को सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *