अखाड़ा कमिटियों के साथ मंत्री सुदिव्य कुमार ने की बैठक, बोले शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार, निर्धारित मार्ग से निकालें झांकी

गिरिडीह

गिरिडीह. आगामी रामनवमी त्योहार को लेकर रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शहरी क्षेत्र के तमाम अखाड़ा कमिटियों के साथ बैठक की. यह बैठक नये परिषदन भवन में आयोजित की गई. बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तमाम अखाड़ा कमिटियों को निर्धारित रूट से जुलूस और अखाड़ा निकालने का निर्देश दिया. इस दौरान विभिन्न अखाड़ा कमिटियों के सदस्यों ने अपने – अपने विचार और समस्याओं को रखा और समस्या के समाधान कराने की मांग की. बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अलावे एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी कौसर अली, नीरज कुमार सिंह समेत नगर, मुफस्सिल व पचंबा थाना प्रभारी समेत कई लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *