चतरा: हंटरगंज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन; हिंदू राष्ट्र बनाने और एकजुटता का लिया संकल्प

झारखंड

चतरा. हंटरगंज के राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लोजपा नेता सह व्यवसायी प्रेमचंद सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने शिरकत की. सम्मेलन के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मुख्य वक्ता और संघ प्रचारक विद्यानंद सरस्वती ने उपस्थित जनसमूह को हिंदू राष्ट्र बनाने और समाज की एकजुटता का संकल्प दिलाया. प्रेम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और सनातन संस्कृति को सशक्त बनाना है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर विहिप प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, विभाग प्रचारक आशुतोष कुमार, दुर्गा वाहिनी की प्रज्ञा महाला और स्वामी दिव्यानंद जी महाराज सहित कई साधु-संतों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी से सनातन धर्म की रक्षा हेतु एकजुट होने का आह्वान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *