गया-कोडरमा रेलखंड पर टला बड़ा हादसा: जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं, मची अफरा-तफरी

नेशनल

गया. गया-कोडरमा रेलखंड पर रविवार को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. गया जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के तीसरे कोच के पहिये से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. कोच के ब्रेक जाम होने के कारण हुए घर्षण से यह स्थिति पैदा हुई थी. मानपुर-रसलपुर गेट से सूचना मिलते ही चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई. रेलवे स्टाफ ने तत्काल अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया. इस तकनीकी खराबी के कारण बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग करीब 30 मिनट तक बंद रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *