पलामू: अवैध खनन माफिया की दबंगई; सीओ और सीआई के साथ मारपीट कर छुड़ा ले गए जब्त हाईवा

झारखंड

पलामू. जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात अवैध खनन माफियाओं ने प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया। एनएच-139 के कटैया मोड़ पर जांच के दौरान अंचलाधिकारी (CO) मनीष कुमार सिन्हा और सीआई नंदलाल कुमार ने स्टोन चिप्स लदे दो हाईवा जब्त किए थे। जब इन वाहनों को थाने ले जाया जा रहा था, तभी बेलौदर मोड़ के पास खनन माफियाओं ने अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

आरोपी जबरन दोनों जब्त हाईवा को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद हरिहरगंज थाने में चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *