चाईबासा: राहुल गांधी का झारखंड दौरा रद्द; सोनिया गांधी की अस्वस्थता के चलते नहीं आएंगे ट्राइबल रिसर्च सेंटर

झारखंड

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (TRTC) गुइरा में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे. मंगलवार, 31 मार्च 2026 को इस शिविर का समापन होना है, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के आने की प्रबल संभावना थी.

सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण फैसला शिविर प्रबंधन टीम के सदस्य और कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है. इस पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के कारण राहुल गांधी का चाईबासा दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

संगठन मजबूती के लिए लगा था 10 दिवसीय शिविर कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित इस शिविर में झारखंड और ओडिशा के नवचयनित जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जा रहा था. पिछले 10 दिनों से दोनों राज्यों के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों द्वारा जिला अध्यक्षों को नेतृत्व विकास, जनसंवाद और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के गुर सिखाए जा रहे थे.

महत्वपूर्ण पड़ाव: हालांकि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने की उम्मीद से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था, लेकिन उनके नहीं आने से स्थानीय नेतृत्व में थोड़ी निराशा है. बावजूद इसके, पार्टी इस प्रशिक्षण को भविष्य के चुनावों और संगठन की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है. शिविर का औपचारिक समापन मंगलवार शाम को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *