असम चुनाव 2026: डिब्रूगढ़ के चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी; महिला कामगारों संग पत्तियां तोड़ीं, आज दो बड़ी रैलियां

नेशनल

डिब्रूगढ़. असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय महिला कामगारों के साथ काफी समय बिताया। हाथों में पारंपरिक टोकरी लिए और चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए पीएम मोदी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

महिला कामगारों से किया सीधा संवाद प्रधानमंत्री ने बागान में घूम-घूमकर पत्तियों को चुन रही महिला कामगारों से बातचीत की। उन्होंने कामगारों के जीवन, उनकी चुनौतियों और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस दौरान खुद भी टोकरी पहनकर चाय की पत्तियां तोड़ीं। इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान महिला कामगारों में भी काफी उत्साह देखा गया।

आज असम में दो बड़ी जनसभाएं चाय बागान के दौरे के बाद प्रधानमंत्री आज दो महत्वपूर्ण चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

  • पहली रैली (धेमाजी): पीएम मोदी धेमाजी से चुनाव लड़ रहे राज्य मंत्री रानोज पेगू और धकुआखाना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नबा कुमार डोले के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

  • दूसरी रैली (बेहाली): बेहाली में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे।

चुनावी समीकरण साधने की कोशिश असम की राजनीति में चाय बागान के कामगारों का वोट बैंक बेहद निर्णायक माना जाता है। जानकारों का मानना है कि मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी का बागानों में जाना और कामगारों से सीधा संवाद करना, बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की एक बड़ी रणनीति है। असम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *