ईरान की पूरी तरह नाकेबंदी: ट्रंप का बड़ा बयान – ‘युद्ध खत्म होने की कगार पर, पर काम अभी बाकी’

नेशनल

वाशिंगटन/तेहरान. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘फॉक्स बिजनेस’ को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि ईरान अब पूरी तरह टूट चुका है और बहुत जल्द समझौता (Deal) करना चाहता है.

“20 साल पीछे चला जाएगा ईरान”

ट्रंप ने साफ लहजे में कहा कि अगर अमेरिकी सेना अभी पीछे हटती है, तो ईरान को दोबारा इस स्थिति में आने में 20 साल लगेंगे. उन्होंने 28 फरवरी के हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि ईरान को न्यूक्लियर ताकत बनने से रोकना दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी था.

समुद्र में ‘चक्रव्यूह’: ठप हुई ईरान की अर्थव्यवस्था

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान की घेराबंदी और सख्त कर दी है:

  • 90% व्यापार बंद: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास के समुद्री रास्तों पर अमेरिकी नेवी का कब्जा है. पिछले 36 घंटों में ईरान का समुद्री व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है.

  • 10 हजार जवान तैनात: इस मिशन में 10,000 से ज्यादा सैनिक और दर्जनों गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर लगे हैं. किसी भी जहाज को ईरानी बंदरगाहों तक जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

इस्लामाबाद में हो सकती है ‘बड़ी बात’

राजनयिक गलियारों में चर्चा है कि शांति वार्ता का अगला दौर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकता है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेरेड कुशनर इस बातचीत की कमान संभाल सकते हैं. ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों में कुछ बड़ा एलान हो सकता है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *