नोवामुंडी: काली मंदिर के पास स्कूटी की चपेट में आया बच्चा. महिला चालक भी जख्मी, पंचायत अध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल

झारखंड

नोवामुंडी. पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला और एक बच्चा घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब मंदिर में प्रसाद लेने के लिए जुटी बच्चों की भीड़ में से एक बच्चा अचानक सड़क पार करने लगा और स्कूटी की चपेट में आ गया.

पंचायत अध्यक्ष ने पेश की मिसाल: हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद महुदी पंचायत अध्यक्ष सुरेश प्रजापति ने तत्परता दिखाई. उन्होंने अपनी निजी गाड़ी से दोनों घायलों को तत्काल टिस्को अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोग उनके इस मानवीय कार्य की सराहना कर रहे हैं.

घायलों की स्थिति:

  • पहचान: घायल महिला की पहचान लखनसाई निवासी बसंती बेहरा के रूप में हुई है.

  • चोट: बच्चे को मुंह के बल गिरने से चोट आई है, जबकि महिला के कंधे में चोट लगी है. फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है.

पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही नोवामुंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को जब्त कर लिया. सब-इंस्पेक्टर अभिनय कुमार ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और घटना की जानकारी ली. शनिवार होने के कारण मंदिर के पास काफी भीड़ थी, जिससे यह हादसा हुआ.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *