हजारीबाग: आम तोड़ने निकले तीन युवाओं का नदी में मिला शव, निकाह से पहले पसरा मातम; परिजनों ने पुलिस पर लगाए संगीन आरोप

झारखंड हज़ारीबाग

हजारीबाग: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पौता गांव से लापता तीन युवाओं का अंत बेहद खौफनाक रहा। सोमवार शाम पौता-डेमोटांड जंगल के पास कोनार नदी से दो युवतियों, खुशी परवीनसानिया परवीन, और एक युवक मो. आदिल हुसैन का शव बरामद किया गया। खुशी का निकाह अगले महीने होने वाला था, जिसकी तैयारियों के बीच इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तीनों 23 अप्रैल को बगीचे में आम तोड़ने निकले थे और तब से लापता थे।

इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मृतका खुशी के भाई ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने खोजबीन के नाम पर पैसे लिए और उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि बच्चे सुरक्षित अजमेर में हैं। परिजनों ने एक यूट्यूबर पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया है। हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का अंदेशा जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *