गिरिडीह: शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंदिर पहुंचीं। उन्होंने माता के दरबार में पूरी श्रद्धा के साथ माथा टेका और पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर आगमन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष टुनटुन केशरी और अन्य सदस्यों ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार करते हैं।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा और एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते शामिल थे। बता दें कि 27 अप्रैल को 501 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यह पांच दिवसीय महोत्सव अपने चरम पर है। आगामी 1 मई को विधि-विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन और विशाल भंडारे के साथ इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।
