रामगढ़: कैथा के छोटानागपुर उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, टीबी और शुगर समेत कई बीमारियों की हुई निःशुल्क जांच

झारखंड रामगढ़

रामगढ़: जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 26, कैथा स्थित छोटानागपुर उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ और ‘आयुष्मान आरोग्य योजना’ के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।

शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बीपी, शुगर, दमा और टीबी जैसी बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई और मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। वार्ड पार्षद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समय पर सही इलाज मिल पाता है। इस मौके पर अर्चना देवी, उमा देवी और अनीता देवी समेत कई सहिया दीदियां और स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *