सरायकेला: चांडिल रेंज में हाथियों का खूनी खेल; कुकड़ू में मुनि राम गोराई को हाथी ने मार डाला, दहशत में ग्रामीण

झारखंड

सरायकेला. जिले के चांडिल रेंज अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक जानलेवा होता जा रहा है। रविवार शाम करीब 7 बजे कुकड़ू गांव निवासी मुनि राम गोराई (50 वर्ष) को एक जंगली हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। घटना कुकड़ू प्रखंड के निचे क्षेत्र के पास हुई, जहाँ अचानक हुए हमले में मुनि राम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले 23 दिनों के भीतर हाथी के हमले में यह चौथी मौत है। इससे पहले 11 अप्रैल को सापारुम में राधा तांती, और 25 अप्रैल को ईचागढ़ में मां-बेटी (चाइना देवी और अमिता कुमारी) की जान हाथी ने ली थी। साल 2026 में अब तक हाथियों के हमले में कुल 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 2025 में भी दो लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों को जल्द से जल्द जंगल की ओर खदेड़ने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *