गिरिडीह. भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ आह्वान के तहत गिरिडीह के टुंडी रोड स्थित मानसरोवर तालाब में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कोलडीह के 20 नंबर दुर्गा मंडप के प्रांगण से शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व बबली साहू ने की. भारतीय जनता पार्टी के सेवा अखाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल में दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें मालू देवी, गंगा देवी, वैजयंती देवी, रीता कुमारी, खिरिया देवी, आरती देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, लार्वा देवी, उर्मिला देवी, शालू देवी, पिंटू मलिक शामिल हुए। बबली साहू ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि वह भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक और सफाई कार्य करती रहेंगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना है।
