ग्रामीणों ने शव निकाला, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल
गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा पंचायत स्थित जमुवारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर के कुएं पर हाथ-पैर धोने गया युवक पैर फिसलने से कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. ग्रामीणों ने तत्काल रस्सी और चारपाई की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. घटना के बाद परिजन शव लेकर बगोदर थाना पहुंचे. सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार और पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए. बताया जा रहा है कि युवक देर शाम घर के कुएं पर हाथ-पैर धोने गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि यूडी केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. गांव में घटना के बाद मातम पसरा है. वंही परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है.
