गिरिडीह. गिरिडीह मधुपुर रेलखंड पर महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों ने बकरा चोर को धर दबोचा.इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
जानकारी के अनुसार दो बकरा चोर चोरी का बकरा लेकर गिरिडीह कोडरमा ट्रेन से जमुआ जाने के लिए महेशमुंडा रेलवे स्टेशन पहुंचा.इस बीच बकरा की खोज करते किसान भी पहुंचा और अपने बकरे को देख हो हल्ला करने लगा.इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों चोर को पकड़ लिया और धुनाई कर दी.सूचना पर बेंगाबाद पुलिस पहुंची और दोनों को पुलिस अभिरक्षा में थाना ले गई.
