गिरिडीह: मृतका पायल के परिजनों से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू व मेयर प्रमिला मेहरा, न्याय का दिया भरोसा

गिरिडीह

गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-सिरसिया पुल के समीप बीते दिनों मिले 17 वर्षीय पायल कुमारी के शव मामले में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मेयर प्रमिला मेहरा ने मृतका के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए उन्हें हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए जल्द से जल्द इस पूरी घटना का सफल उद्भेदन कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा है. वहीं, मेयर प्रमिला मेहरा ने भी परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी और न्याय की इस लड़ाई में सभी जनप्रतिनिधि उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. फिलहाल प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि सच्चाई जल्द से जल्द सबके सामने आ सके.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *