बड़ा हादसा टला, प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल बस असंतुलित हुई, सभी बच्चे सुरक्षित

Uncategorized

बगोदर के परसबेडा पुल पर बस का पिछला टायर नीचे उतरा, चालक की सूझबूझ से टली दुर्घटना

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. परसबेडा पुल के पास प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल की बस पुल पार करने के दौरान असंतुलित हो गई और बस का पिछला टायर पुल के किनारे से नीचे उतर गया. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि बस चालक की सूझबूझ, सतर्कता और समय रहते लिए गए सही निर्णय के कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. राहत की बात यह है कि बस में सवार सभी बच्चे एवं अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. चालक की समझदारी से आज एक बड़ी अनहोनी टल गई. घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *