कालीबाड़ी चौक के जलजमाव से मिलेगी राहत, नगर निगम ने शुरू किया नाले की सफाई और निर्माण कार्य

गिरिडीह

मेयर-डिप्टी मेयर पहुंचे मौके पर

गिरिडीह. कालीबाड़ी चौक के समीप नाले में जलजमाव से लंबे समय से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी. यातायात भी बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं.
जानकारी के अनुसार, लोगों की समस्या को देखते हुए नगर निगम की टीम ने शनिवार को मौके पर नाले की सफाई और निर्माण कार्य शुरू कराया. मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द हो सके.
नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीनों की मदद से नाले की खुदाई और सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि काम पूरा होने के बाद जलजमाव और यातायात की समस्या से राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *