गिरिडीह. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए गए ‘झारखंड बंद’ का गिरिडीह में व्यापक असर देखने को मिला. बंद के समर्थन में पीरटांड़ और हरलाडीह मंडल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया.
हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी, थोड़ी देर बाद हटाया गया जाम
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि, आम लोगों और यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए थोड़ी देर बाद ही सड़क जाम को समाप्त कर दिया गया.
मौके पर मौजूद रहे ये प्रमुख नेता
सड़क जाम और प्रदर्शन के दौरान पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय, मुकेश मंडल, रेखा देवी, मनोज पंडित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
