गिरिडीह. गिरिडीह जिले के हरलाडीह में मवेशी चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान जीशान आलम (25) निवासी गद्दी मुहल्ला और कृष्णा कुमार (19) निवासी भंडारीडीह के रूप में हुई है। दोनों का गिरिडीह सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मधुबन थाना कांड संख्या 17/2025 के तहत बी.एन.एस की विभिन्न धाराओं और एनिमल्स एक्ट 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
