गिरिडीह. गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी को एक नया नेतृत्व मिला जब नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने समारोहपूर्वक जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिले के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री केडिया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ईश्वर और पार्टी के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता संगठन को धरातल पर सशक्त और मजबूत बनाना होगी। मौके पर पूर्व मंत्री जेपी पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, समीर राज चौधरी, धनंजय सिंह, पोरेशनाथ मित्रा, मो नेजाम, शब्बन खान, महमूद अली खान, दिनेश विश्वकर्मा समेत कर उपस्थित थे।
