सरायकेला. सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक 20 वर्षीय युवक सुनील सिंह मुंडा ने रविवार की देर रात अपने घर के पास स्थित महुआ के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना का पता सोमवार की सुबह तब चला जब मृतक के छोटे भाई सूरज सिंह मुंडा ने आंगन की सफाई के दौरान शव को पेड़ से लटका हुआ देखा. परिजनों के अनुसार सुनील रविवार रात खाना खाकर सोने गया था और किसी को इस अनहोनी की भनक नहीं लगी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
