बस से उतर कर घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने कुचला

गिरिडीह

मौक़े पर हुई मौत, परिजनों के चित्कार से माहौल हुआ गमगीन

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदऱ थाना क्षेत्र के यमुना नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कॉलेज से अपने घर लौट रही एक छात्रा की मौत हो गयी है. मृतक छात्रा की पहचान आशा बाला ( 17 वर्ष ) के रूप में की गयी. बताया गया की आशा बाला बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज की छात्रा थी. आज कॉलेज से वह बस में बैठ कर अपने घर लौट रही थी. जैसे ही वह बस से उतरी और घर जाने लगी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोललेरो वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीन हो गया है. घटना के बाद पुलिस उक्त बोलेरो वाहन की तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *