बर्दवान के कटवा स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से धधका डिब्बा, टला बड़ा हादसा

नेशनल

बर्दवान. पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित कटवा स्टेशन पर रविवार सुबह प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी कटवा-अजीमगंज ट्रेन के एक डिब्बे में भीषण आग लग गई. सुबह करीब 4:30 बजे यात्रियों ने ट्रेन के बीच वाले कोच से धुआं और लपटें उठती देखीं, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि ट्रेन को सुबह 6:50 बजे रवाना होना था और उस समय बोगी खाली थी. शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. इस घटना की वजह से कुछ समय के लिए रेल सेवाएं बाधित रहीं, लेकिन अब ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से बहाल हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *