गिरिडीह. देवरी थाना क्षेत्र के घासीडीह के पास सड़क दुर्घटना में शनिवार देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा गांव निवासी मनीष कुमार साव, कैलाश साव ओर मारुडीह गांव निवासी विकास कुमार साव सहित तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत से जहां परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया. वंही गांव में मातम छाया हुआ है. रविवार की शाम को पोस्टमार्टम करवाकर ज्यों ही शव को गांव लाया. गया परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मृतक मनीष ओर कैलाश साला – बहनोई थे. बताते चलें बीते शनिवार देर शाम को ट्रक ओर कार के भीषण टक्कर हो जाने से उक्त कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई थी.
