कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री के फर्निश में हुए ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल

गिरिडीह
  • इलाज के लिए लाया गया अस्पताल

गिरिडीह. गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ के समीप स्थित कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में सुबह फर्निश में हुए ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव के चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के द्वारा घायल मजदूर को इलाज के लिए गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरंडीहा निवासी पिंटू तूरी के रूप में हुई है. घटना के बाद फैक्ट्री में कुछ देर के लिए अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *