जमीन विवाद में युवक पर तलवार से हमला, एक वीडियो वायरल

गिरिडीह

गिरिडीह. देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना एक युवक कारु यादव 35 वर्ष घायल हो गया. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. घायल कारु यादव ने बताया कि वह अपने घर के निर्माण कार्य के लिए मजदूरों से काम करवा रहा था. इसी दौरान गांव के ही गुड्डू साव सहित अन्य लोग हाथ में लाठी, लोहे का रॉड एवं तलवार लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि उक्त लोगों ने निर्माणाधीन दीवार को धक्का देकर गिरा दिया. जब कारु यादव ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान मारने की नीयत से तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इधरघटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक-दो लोगों को हाथ में तलवार लहराते हुए देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *