चोरी के जेवरात बेचने के लिए धनवार पहुंचा था युवक
गिरिडीह. गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने भारी मात्रा में चोरी के चांदी के जेवरात बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चांदी के जेवरात एवं शील्ड बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल किया है. यह मामला राजधनवार से जुड़ा हुआ है. गिरिडीह एसपी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. बताया की गुप्त सूचना मिली थी राजधनवार में चोरी के जेवरात और चांदी के शील्ड को एक गिरोह द्वारा बिक्री करने के प्रयास किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम द्वारा राजधनवार थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग चलाई गई. चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या WB 04G 5772 की सघन जांच की गई. जांच के क्रम में सीट के नीचे से एक थैले में 6 पिस चांदी का सिल्ली जिसका कुल वजन 32 किलो 457 ग्राम, एक बैग के अंदर से 42 जोड़ा चांदी का पायल, 13 पिस चांदी का चैन, चांदी का 6 पिस ब्रेसलेट, चांदी का पान पत्ता 12 पिस, चांदी का कड़ा 3 जोड़ा, 44 पीस चांदी का बिछिया जब्त किया. जिसका कुल वजन करीब 32 किलो 457 ग्राम और बाजार में इसकी कीमत करीब के करोड़ रुपये है. मौके पर से पुलिस टीम ने कार को चांदी के जेवरात एवं सिल्ली सहित जब्त कर लिया. वहीं कार चालक हजरत अंसारी, पिता दिल मोहम्मद मियां को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कार चालक धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत मनगसो गांव का रहने वाला है.
एसपी ने बताया कि इस संबंध में धनवार थाना कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार, घोड़थंबा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, एसआई नवल किशोर शर्मा, एएसआई बिजेंद्र सिंह, अनिल उरांव के साथ पुलिस बल के जवान शामिल थे.
