गिरिडीह. गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कुरूमडीहा मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान कुरूमडीहा निवासी राजेश साव ( 28 वर्ष ) के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुरूमडीहा मोड़ के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि राजेश बुधवार की शाम बाईक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में ही राजेश की मौत हो गयी. इधर घटना के बाद पुलिस प्रशासन आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे थे.
