कहा.. वार्ड में किये गए कार्य को देखते हुए वार्ड की जनता ने उतारा है चुनावी मैदान में
गिरिडीह. नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 17 से निवर्तमान वार्ड पार्षद आरती देवी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के पूर्व आरती देवी अपने समर्थकों के साथ चंन्दोरी रोड़ स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ सीधे टावर चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंची और यंहा माथा टेकने के बाद प्रखंड कार्यालय पहुंच कर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन करने के बाद आरती देवी ने कहा की उन्होंने पिछली बार जनता के लिए जो कार्य की है. उसी कार्य को देखते हुए फिर से वार्ड की तमाम जनता ने उन्हें फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. कहा की जो कार्य उन्होंने नहीं करा पाया है, उसी अधूरे कार्य को पुरा करने का काम करेगी. मौक़े पर हब्लू गुप्ता, तरुण गुप्ता, पिंकी देवी, रंधीर विश्वकर्मा, रेणु देवी, अर्चना देवी, चंदन कुमार, जुली समेत कई लोग मौजूद थे.
