“गिरिडीह नगर निगम चुनाव: बड़की सरैया में आरती देवी ने अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन”

गिरिडीह

गिरिडीह. नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त पूरे नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में नाम निर्देशन की प्रकिया चल रही है. नामांकन के तीसरे दिन बड़की सरैया नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए आरती देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. वंही गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए नाम निर्देशन शून्य रहा, जबकि आज 5 लोगों ने एनआर कटाया है. इसी प्रकार गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 09 में 01 में अनिल कुमार गुप्ता, (मारवाड़ी मोहल्ला पचम्बा) ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि 13 लोगों ने एनआर कटाया. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18 में वार्ड संख्या 14 से नीलम झा (अरगाघाट गिरिडीह) ने अपना नामांकन दाखिल किया तो 8 लोगों ने एनआर कटाया. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से 27 में नूरुल होदा, ( कोलडीहा गिरिडीह) ने अपना नामांकन दाखिल किया और 16 लोगों ने एनआर कटाया. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से 36 में वार्ड नंबर 31 से रीता चौरसिया और वार्ड संख्या 33 से नूरजहां खातून ने अपना नामांकन दाखिल किया. इन वार्डों से कुल 7 लोगों ने एनआर कटाया. बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आरती देवी, वार्ड संख्या 05, बड़की सरिया ने अपना नामांकन दाखिल किया और 4 लोगों ने एनआर कटाया. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा, जबकि यंहा से 4 लोगों ने एनआर कटाया. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 12 में नाम निर्देशन शून्य रहा. 11 लोगों ने एनआर कटाया. धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शून्य रहा, जबकि 12 लोगों ने एनआर कटाया. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा, जबकि 08 लोगों ने एनआर कटाया. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 11 में नाम निर्देशन शून्य रहा. यंहा से 5 लोगों ने एनआर कटाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *