स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अभाविप का तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

गिरिडीह

गिरिडीह. स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा गिरिडीह कॉलेज खेल मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया है. इस टूर्नामेंट का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला उपस्थित हुए. बताया गया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है और यह टूर्नामेंट 12 जनवरी तक चलेगा. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है. 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर इस टूर्नामेंट का समापन होगा. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन खिलाड़ियों के प्रतिभा में निखार लाने के लिए किया जा रहा है. कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है. मौके पर उज्जवल तिवारी, मंटू मुर्मू, नीरज कुमार अनीश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *