झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है…*

गिरिडीह

गिरिडीह. झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है. उपायुक्त, रामनिवास यादव ने परीक्षा के सफल संचालन व कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. माध्यमिक परीक्षा 2026 दिनांक दिनांक 03.02.2026 से 17.02.2026 तक प्रथम पाली (9:45 A.M. – 1:00 P.M.) में एवं इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 03.02.2026 से 23.02.2026 तक द्वितीय पाली (2:00P.M. 5:15 P.M.) में होगी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. सभी परीक्षा केन्द्रों में विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर दण्डाधिकारी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. सभी प्रखंडों को परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *