एक व्यक्ति के लापता होने के बाद उनके परिजन डीसी ऑफिस पहुंचकर बरामदगी की गुहार लगाया

गिरिडीह

गिरिडीह. एक व्यक्ति के लापता होने के बाद उनके परिजन मंगलवार को 12 बजे पपरवाटांड़ डीसी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है. बताया गया कि डुमरी प्रखंड के कारीपहरी के पूरनाडीहा टोला निवासी रितेश सोरेन अन्य पांच साथियों के साथ रोजगार के लिए ट्रेन से गुजरात के सूरत जा रहा था. परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय रितेश सोरेन अन्य साथियों के साथ 8 दिसंबर को घर से निकला था. 10 दिसंबर की रात्रि करीब 2 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि रितेश सोरेन अहमदाबाद के आगे विरामगाम स्टेशन से लापता हो गया. परिजनों ने बताया कि स्थानीय थाना ओर जनता दरबार में भी इसकी सूचना दिया था। लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रितेश का कुछ पता नहीं चल पाया है. इस मौके पर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई गई कि रितेश का सकुशल बरामदगी की जाए. आवेदन देने पहुंचे लोगों में रितेश के बड़े भाई पूरन सोरेन, चाचा-फंग्गा सोरेन,
बड़े जीजा पाण्डू हेंब्रम
साला बबलू हेंब्रम
ससारखो मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *